Samastipur

Samastipur News: समस्तीपुर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्व विद्यालय में रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन.

Photo of author
By Samastipur Today Desk

 


 

Samastipur News: समस्तीपुर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्व विद्यालय में रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन.

 

समस्तीपुर के ताजपुर रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में रविवार को अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुजफ्फरपुर से आईं बिहार ब्रह्माकुमारी सेंटर की राजयोगिनी रानी दीदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का पर्व आत्मिक पवित्रता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि परमपिता शिव इस कलियुग में प्रजापिता ब्रह्मा के माध्यम से सभी आत्माओं को शांति और सुख का मार्ग दिखाते हैं और पवित्र बनने का संदेश देते हैं।

 

दीदी ने इस मौके पर कहा कि वर्तमान समय में कलियुग के प्रभाव से मनुष्य के मन विषय-विकारों से भर गए हैं, जिससे समाज में महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन गई है। इस असुरक्षा के माहौल में परमात्मा सर्वप्रथम आत्मरक्षा की प्रतिज्ञा कराते हैं। लाखों भाई-बहनें आज गृहस्थ जीवन में रहते हुए पवित्रता और सात्विकता का पालन कर समाज में एक मिसाल पेश कर रहे हैं। दीदी ने समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया कि वे मिलकर एक पवित्र समाज की स्थापना में सहयोग करें और आत्मरक्षा, परिवार रक्षा, समाज रक्षा, देश रक्षा, और विश्व रक्षा की दिशा में कदम बढ़ाएं।

इस कार्यक्रम में पूरे जिले से रोसड़ा, पटोरी, दलसिंहसराय, मोहिउद्दीन नगर, पूसा, ताजपुर, मोरवा आदि विभिन्न सेवास्थानों से करीब 500 भाई-बहनें शामिल हुए। दीदी ने सभी को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। इसके बाद सभी को प्रसाद के रूप में भोग भी वितरित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन कृष्ण भाई ने किया। इस आयोजन में मुख्य रूप से सविता बहन, कुंदन बहन, रंजना बहन, सोनिका बहन, पूजा बहन, और आशा बहन समेत अन्य सेवाकेंद्रों से कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में रामगोपाल सुरेका, रमेश चांदना, कृष्ण कुमार अग्रवाल, शिवकुमार अग्रवाल, राकेश माटा, डॉ रामजी चौरसिया, दीपक सिंह, डॉ दशरथ तिवारी और राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय से प्यारेलाल जी अपने परिवार के साथ शामिल हुए।