Samastipur

Samastipur News : समस्तीपुर के विभूतिपुर में विवाहिता की संदिग्ध स्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप.

Photo of author
By Samastipur Today Desk

 


 

Samastipur News : समस्तीपुर के विभूतिपुर में विवाहिता की संदिग्ध स्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप.

 

Samastipur News : समस्तीपुर के विभूतिपुर में एक विवाहिता की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक विवाहिता की पहचान पंकज साह की पत्नी मंचन कुमारी (22) के रूप में हुई है।इस मामले में परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं घटना के बाद से पति, सास-ससुर समेत ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुटी है। 

 

मृतका के चाचा लक्ष्मी साह ने बताया कि 3 साल पहले मंचन की शादी पंकज साह से हुई थी। उसकी 2 साल की एक बेटी है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में 1 लाख रुपए और पल्सर बाइक की डिमांड कर रहे थे। और इसको लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल वाले अक्सर उसके साथ मारपीट भी करते थे।

शनिवार को मंचन के जेठ ने फोन कर सुचना दी की उसकी तबीयत बहुत खराब है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग बेटी के ससुराल पहुंचे। जहां उसे मृत अवस्था में पाया और उसका शव घर के अंदर ही एक चौकी पर रखा था। परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि गला दबाकर उसे मार डाला गया है।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कश्यप पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजन दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा रहे हैं। आवेदन के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।