Samastipur

Samastipur News : समस्तीपुर में करंट लगने से किसान की दर्दनाक मौत, खेत में फसल उठाते समय हुआ हादसा.

Photo of author
By Samastipur Today Desk

 


 

Samastipur News : समस्तीपुर में करंट लगने से किसान की दर्दनाक मौत, खेत में फसल उठाते समय हुआ हादसा.

 

Samastipur News : समस्तीपुर में करंट लगने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना पटोरी थाना क्षेत्र के जौनपुर वार्ड 11 की है, जहां किसान अपने खेत में फसल काट रहा था। इसी दौरान वह बिजली के संपर्क में आ गया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय राजकुमार महतो के रूप में हुई है।

 

जानकारी के अनुसार, राजकुमार महतो अपने खेत में फसल काट रहे थे। इस दौरान वह बिजली के संपर्क में आ गए और करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने किसान के परिवार को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है।

मृतक के भाई रामकुमार महतो ने बताया कि दोनों भाई सरसों की फसल काट चुके थे। पूरे परिवार के साथ फसल को ले जाने का काम चल रहा था। बगल के खेत में सिंचाई के लिए मोटर लगाया गया था। इसके लिए बिछाए गए बिजली के तार पर पैर पड़ने से राजकुमार को करंट लग गया। जिसके बाद परिजन उसे तुरंत समस्तीपुर सदर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रख दिया गया है। वहीं इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गई है।