Samastipur

Samastipur News : समस्तीपुर के कल्याणपुर में किशोर के अपहरण मामले का आरोपी गिरफ्तार, कई कांडों में थी तलाश.

Photo of author
By Samastipur Today Desk

 


 

Samastipur News : समस्तीपुर के कल्याणपुर में किशोर के अपहरण मामले का आरोपी गिरफ्तार, कई कांडों में थी तलाश.

 

Samastipur News : समस्तीपुर के कल्याणपुर में किशोर के अपहरण मामले में नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी राजा साहनी कल्याणपुर थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव से गिरफ्तार किया है। इस पर पहले से भी कई मामले दर्ज है, जिसमें यह फरार चल रहा था। पुलिस ने इस पर 10 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था।

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर डीएसपी-2 विजय महतो ने बताया कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव से बीते 4 मई को एक किशोर का अपहरण कर लिया गया था। हालांकि, पुलिसिया दबाव के कारण अपहर्ताओं ने 24 घंटा के अंदर ही लड़के को मुक्त कर दिया था। उन्होंने कहा कि प्रेमिका के को अपहरण की साजिश रची थी.

उन्होंने बताया कि इससे पहले आरोपी राजा सहनी ने अपहृत किशोर की बहन का अपहरण कर लिया था, जिसे पुलिस द्वारा बरामद किया गया था। जिसके बाद किशोरी अपने घर नहीं जाना चाह रही थी, जिस कारण उसे रिमांड होम में रखा गया था। उसी किशोरी को रीमांड होम से निकालने के लिए परिजनों पर दबाव बनाने के उद्देश्य से उसने लड़की के भाई का अपहरण किया था।

डीएसपी ने बताया कि इस गिरफ्तार अपराधी पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र में किशोर अपहरण के साथ ही पिछले साल पॉस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। इसके अलावे वारिसनगर थाना क्षेत्रों में भी इस अपराधी पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। साथ ही साल 2022 में उजियारपुर थाना क्षेत्र में भी इस अपराधी पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। वहीं खानपुर थाना क्षेत्र में साल 2020 में इस पर अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना का मामला दर्ज है। ‌ डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी को जेल भेजा जा रहा है।