Bihar

Bihar News: बिहार में हवाई सर्वे से सुलझेगी रैयतों की भूमि विवादों की गुत्थी.

Photo of author
By Samastipur Today Desk

 


 

Bihar News: बिहार में हवाई सर्वे से सुलझेगी रैयतों की भूमि विवादों की गुत्थी.

 

बिहार में भूमि सर्वेक्षण का कार्य हो रहा है, जिसमें एटीएस मशीन का उपयोग किया जाएगा, जिससे रैयतों की समस्या का समाधान हो सकता है। जब से बिहार में भूमि सर्वेक्षण हो रहा है, तब से रैयतों के बीच इसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। जिला बंदोबस्त पदाधिकारी ने बताया कि हवाई सर्वेक्षण के जरिए मैप तैयार किया गया है और इसे बंदोबस्त कार्यालय भेजा गया है।

 

जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पुराने प्लॉटों को जोड़कर नया प्लॉट बनाया गया है, जिसका मतलब है कि अब केवल एक ही प्लॉट दिया जाएगा। मौजूदा समय में रैयतों को उनके वर्तमान प्लॉट के आधार पर मान्यता दी जाएगी। इसकी शुरुआत उत्तर-पश्चिम भंडार कोण से की गई है। त्रिशीमाना तय होने के बाद प्लॉट एरिया के आधार पर सटीक प्लॉट मैप तैयार किया जाएगा।

जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार ने यह भी बताया कि विवाद की स्थिति में एरिया मैप के आधार पर फैसला लिया जाएगा। हवाई सर्वेक्षण का मैप बनकर तैयार हो चुका है और जल्द ही किस्तवार प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसमें हवाई सर्वेक्षण एजेंसी द्वारा एटीएस मशीन का उपयोग करके परिसीमाना तय किया जाएगा।